खाता और डेटा हटाएँ
यहाँ से आप अपना खाता और उससे जुड़ा सारा डेटा हटा सकते हैं — app इंस्टॉल किए बिना।
क्या-क्या मिटेगा
| आपका खाता | नाम, ईमेल, और हर दुकान से आपकी सदस्यता। |
|---|---|
| दुकान | सिर्फ़ तब जब आप उसके आख़िरी मालिक हों। किसी और मालिक वाली दुकान चलती रहेगी — एक व्यक्ति के जाने से कारोबार बंद नहीं होता, और वो रिकॉर्ड सिर्फ़ आपके नहीं हैं। |
| दुकान का सब कुछ | बिल, ग्राहक, उधार, स्टॉक, ख़र्च, संदेश — सब। |
जो रहेगा: जो पैसा सचमुच आया उसका रिकॉर्ड — सिर्फ़ रक़म
और तारीख़, आपकी दुकान से अलग कर दिया गया, ताकि उसमें किसी की पहचान न बचे।
लेखा-जोखा मिलान के लिए ज़रूरी है। पूरी बात
निजता नीति में है।
30 दिन का समय मिलता है। अनुरोध के बाद सब कुछ चलता रहता
है, और आप इसी पन्ने से एक क्लिक में रोक सकते हैं। 30 दिन बाद मिटाना
वापस नहीं हो सकता।
मिटाने से पहले अपना डेटा निकाल लीजिए — app में सेटिंग → डेटा निकालें।
मिटाने से पहले अपना डेटा निकाल लीजिए — app में सेटिंग → डेटा निकालें।
शुरू कीजिए
पहले उसी Google खाते से साइन इन कीजिए जिससे app में करते हैं।
साइन इन नहीं कर पा रहे? privacy@digilekha.in पर लिखिए — हम पहचान जाँचकर हटा देंगे।
कोई सवाल हो तो privacy@digilekha.in।
