DigiLekha

रोज़ सुबह आपकी दुकान की रिपोर्ट — WhatsApp पर।

बिल बनाइए, उधार लिखिए, स्टॉक देखिए। और हर सुबह सात बजे कल का पूरा हिसाब आपके WhatsApp पर — बिना कुछ खोले, बिना कुछ पूछे।

Play Store से इंस्टॉल करें

क्या-क्या करता है

बिलGST के तीनों तरीक़े — बिना रजिस्ट्रेशन, कंपोज़िशन, रेगुलर। थर्मल प्रिंटर पर सीधे।
उधारकिसका कितना बाक़ी है, तारीख़ के साथ पूरी लिस्ट। झगड़ा होने पर पढ़कर सुना दीजिए।
स्टॉकक्या ख़त्म हो रहा है। हर बिल से अपने आप घटता है।
दो फ़ोनकाउंटर वाला और आपका — दोनों एक जैसे। तीन फ़ोन तक क़ीमत में शामिल।
सुबह की रिपोर्टकल कितनी बिक्री, कितनी वसूली, कितना उधार बाक़ी। WhatsApp पर।

नेटवर्क बंद हो तब भी चलता है

बिल फ़ोन पर बनता है और फ़ोन पर ही छपता है। इंटरनेट आने पर अपने आप सिंक हो जाता है। बाड़मेर में सिग्नल नहीं है तो ग्राहक खड़ा नहीं रहेगा।

क़ीमत

₹299 / महीना — सब मिलाकर

जब चाहें बंद कीजिए। कोई लॉक-इन नहीं।

₹2,999 / साल — सब मिलाकर

यानी दस महीने की क़ीमत में पूरा साल — दो महीने मुफ़्त

पहले 30 दिन मुफ़्त। कार्ड नहीं माँगते, कुछ नहीं माँगते। पसंद आए तभी पैसे दीजिए।

तीन फ़ोन तक क़ीमत में शामिल हैं। चौथे से ₹99 महीना। भुगतान UPI Autopay से, Razorpay के ज़रिए।

पैसे न दें तो क्या होता है

बिल बनाना कभी बंद नहीं होता। उधार और स्टॉक भी चलते रहते हैं, और आपका डेटा कभी नहीं मिटता — export हमेशा खुला रहता है।

सात दिन तक कुछ भी नहीं बदलता। उसके बाद सुबह की रिपोर्ट, WhatsApp और दूसरे फ़ोन का मिलान रुक जाता है — पैसे आते ही सब वापस चालू।

शुरू कैसे करें

  1. Play Store से app इंस्टॉल कीजिए।
  2. Google से साइन इन करके अपनी दुकान का नाम डालिए।
  3. बिल बनाना शुरू। 30 दिन बाद यहीं से भुगतान कीजिए।

सवाल? support@digilekha.in